वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा।
रामपुरा जालौन:-रामपुरा में वट सावित्री व्रत पर्व पर पति की दीर्घायु को लेकर वटवृक्ष का पर्व सुहागिन महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया । नगर की महिलाओं ने बरगद के पेड़ में धागा लपेट कर, तिलक लगाकर विधि विधान से महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। नगर में अपने-अपने घर के आसपास स्थित बरगद पेड़ के पास महिलाएं समूह में एकत्रित हुई, इसके बाद विधि-विधान से प्रसाद कुमकुम रोली, पांच प्रकार के फल, पान का पत्ता, धूप दीप अर्पित किया गया। अंत में महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों ओर मौली धागा लपेट कर पूजा अर्चना संपन्न की और शर्बत व प्रसाद का वितरण किया। महिलाओं के मुताबिक आज के दिन वट वृक्ष की पूजा करने से सुख व सदा सुहागिन महिलाएं रहती हैं। आज व्रत रहने वाली महिलाओं में बताया कि आज के दिन का बड़ा महत्व होता है। आज ही के दिन सावित्री जी ने अपने पति के प्राण यमराज से वापिस लिए थे और उन्हें पुनः जीवनदान दिया था।