Homeबुन्देलखण्ड दस्तकअज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फाँसी, हुई मौत।

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फाँसी, हुई मौत।

 

रामपुरा(जालौन):-नगर के सुभाष नगर वार्ड नं 2 निवासी जगत सिंह पुत्र ठाकुरी प्रसाद 33 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार को देर शाम नगर के मुहल्ला सुभाष नगर निवासी जगतसिंह पुत्र ठाकुरी प्रसाद देर शाम 7 बजे के लगभग अपने घर के अन्दर किचिन के अन्दर दीवार पर लगी खूटी से साड़ी का फंदा लगाकर उस पर झूल गया। जिससे जगतसिंह की मौत हो गई। देर शाम जब मृतक के बड़े भाई लल्लूराम घर के अंदर किचिन की तरफ बढ़ा तो वहाँ का नजारा देख हक्का बक्का रह गया। भाई को फाँसी के फंदे पर लटका देख अंदर से बंद किचिन के दरवाजे को खोलने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर मोहल्लेवासी एकत्रित हो गये। जगतसिंह को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल ले गये। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई लल्लूराम ने उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह रामपुरा अस्पताल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। मृतक की शादी हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे तीन लड़की व दो लड़के छोड़ गया हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular