Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)उत्तरप्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात,

उत्तरप्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात,

उत्तरप्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात,

उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर शासन ने देर रात कई आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देश पर शासन ने देर रात कई आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। सात जिलों में नए जिलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

शासन ने गुरुवार देर रात सात जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती करने के साथ कई आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन प्रियंका निरंजन को जालौन, उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण अनुज सिंह को हापुड़, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को भदोही, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण संजीव रंजन को संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण सैमुअल पॉल एन. को अंबेडकरनगर, डीएम हापुड़ अदिति सिंह को बलिया और नई दिल्ली में तैनात अपर स्थानिक आयुक्त विभा चहल को एटा का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular