Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने विदाई कार्यक्रम का किया...

खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने विदाई कार्यक्रम का किया आयोजन

खंड विकास अधिकारी के स्थानांतरण पर कर्मचारियों ने विदाई कार्यक्रम का किया आयोजन

पहाड़ी/ चित्रकूट – खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह का स्थानांतरण जालौन होने पर पहाड़ी विकासखंड सभागार में विदाई समारोह का आयोजन कर्मचारियों द्वारा किया गया है। सर्वप्रथम खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह को सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूप नारायण सिंह, सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव मनोज कुमार सिंह सहित कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।सहायक विकास अधिकारी पंचायत रूपनारायण सिंह ने रामायण भेंट कर स्वस्थ खुशहाल रहने की पालेश्वर नाथ कामतानाथ से कामना किया। इसी क्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारीयो की अगुवाई में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया अमित चतुर्वेदी की अगुवई में तकनीकी सहायकों द्वारा भगवान कामतानाथ स्वामी की स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का भरपूर प्यार स्नेह के साथ गांव का विकास की ओर डेवलप करने का अहम सहयोग मिला। पहाड़ी विकासखंड में कार्य करने का अच्छा मौका मिला।सभी कर्मचारियों को आगे भी फील्ड में ईमानदारी से कार्य करते हुए गरीबों को सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की अपील किया। रूपनारायण सिंह ने कहा पहली बार पहाड़ी ब्लाक में जब सहायक विकास अधिकारी पंचायत पद में आए तो खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह के साथ कार्य करने का अनुभव मिला। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव मनोज कुमार सिंह ने कहा खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह के कार्यकाल के दौरान कार्य का अनुभव अच्छे ढंग से मिला। सचिव जानकी शरण सिंह ने कहा कि धरातल में शत प्रतिशत कार्य करने का खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह के साथ सरकार की योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का अनुभव मिला।कमलेश कुमार सिंह ने कहा हंसमुख अधिकारी के रूप में रहे। सचिव ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा नए कर्मचारी के रूप में पहली तैनाती पहाड़ी विकासखंड हुई थी काफी सहयोग मिला। सचिव राहुल सिंह ने कहा किसी कर्मचारियों को सरकारी कार्य के प्रति मायूस नहीं होने दिया सभी कर्मचारियों के सहयोग की भावना हमेशा रही। सरकारी कार्यों एवं योजनाओं मे पहाड़ी विकासखंड कभी पीछे नहीं रहा।मान सिंह ने कहा विपिन कुमार सिंह ने कर्मचारियों के ऊपर काम का बोझ महसूस नहीं होने दिए।रामभरोस ने कहां कोई पत्रावली विपिन कुमार सिंह लंबित नहीं रखते थे।बंशी लाल पत्रकार जिला अध्यक्ष सूचना का अधिकार एसोसिएशन ने कहा अक्सर देखने को मिला कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों को साथ लेकर फील्ड में कार्य करने का अनुभव रहा।आगे जब भी चित्रकूट उच्च अधिकारियों के रूप में आएंगे तो मार्गदर्शन जरूर कर्मचारियों को प्राप्त होगा। सचिव जगदीश पटेल ने कहा सरकारी सेवा में निश्चित अवधि में स्थानांतरण होना तो तय है।सभी ब्लॉक के कर्मचारियों को सामान्य रूप से हंस-हंसकर सब के सहयोग से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों सहित पंचायत निर्वाचन चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए।पहाड़ी ब्लाक के सभी गांव खंड विकास अधिकारी विपिन कुमार सिंह के रहते डेवेलप हुए तथा पात्र गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ मिला। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शारदा प्रसाद ने कहा सरल स्वभाव के अधिकारी के रूप में विपिन कुमार सिंह जाने जाते थे। रोजगार सेवक गौरीशंकर ने कहां नौकरी के दौरान अच्छा कार्यकाल रहा। तनवीर कुरेशी ने कहा खंड विकास अधिकारी के रूप में विपिन कुमार सिंह बहुत अच्छे अधिकारी रहे। सचिव लोकेश सिंह ने कहा स्थानांतरण की सूचना से तकलीफ हुयी।कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार ने कहा 7 वर्षों के कार्यकाल में बहुत अच्छे अधिकारी रहे।आंखों में आंसू देखने को मिला। स्थापना बाबू सत्यम तिवारी ने कहा 2 वर्षों की नौकरी मे देखा कि मिलनसार अधिकारी रहे बहुत कुछ सीखने को मिला। तकनीकी सहायक राजेश गर्ग ने कहा सबको साथ लेकर काम करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। सरकारी काम को कभी बोझ नहीं समझा। इस मौके पर सचिव जगदीश पटेल कमलेश सिंह राहुल सिंह ज्ञानेंद्र सिंह तकनीकी सहायक अमित चतुर्वेदी राजेश गर्ग,पत्रकार अखिलेश दीक्षित शैलेंद्र सिंह अशोक नामदेव बंशी लाल,रोजगार सेवक गौरी शंकर अरुण कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुनील कुमार राजकरण मिथिलेश आदि सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular