Homeबुन्देलखण्ड दस्तकखान-पान में सफाई बरते रसोईयां- विदुषी मेहा

खान-पान में सफाई बरते रसोईयां- विदुषी मेहा

खान-पान में सफाई बरते रसोईयां- विदुषी मेहा

– पूर्णकालिक सचिव ने किया वृद्धाश्रम का निरीक्षण

चित्रकूट ब्यूरो: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव निदेर्शन में शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूणर्कालिक सचिव विदुषी मेहा ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया तथा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर वृद्धजनों को जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में कुल 76 वृद्धजन उपस्थित पाए गए। जिनमें 52 पुरुष व 24 महिलायें थी। वृद्धाश्रम प्रबन्धक ने बताया कि सभी को सुबह नास्ते में पूड़ी, चाय व दोपहर के भोजन में रोटी, मूली की सब्जी, चावल, दाल, अचार, मिचर् व सलाद दिया गया। सचिव ने रसोईघर का निरीक्षण भी किया। रसोईघर सामान्यतया साफ-सुथरा पाया गया। रसोईघर के बाहर मीनू चाटर् चस्पा किया गया है। पूणर्कालिक सचिव द्वारा रसोईयों को खान-पान में साफ-सफाई बरतने के निदेर्श दिये गये। सभी वृ़द्धजन अपने कमरों में आराम करते पाए गए।
इस दौरान वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। जिसमें वृद्धजन के अधिकार विषय पर उनकी समस्याओं के बारे में बात की गयी। वृद्धजनों द्वारा किसी समस्या से अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने वृद्धजनों को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनको निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में बताया गया।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular