Homeजालौनजिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु तैयारियों...

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु तैयारियों के आयोजनार्थ जिला स्तरीय टास्क फोर्स इम्मुनाइजेशन (कोविड-19 टीकाकरण) की तृतीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु तैयारियों के आयोजनार्थ जिला स्तरीय टास्क फोर्स इम्मुनाइजेशन (कोविड-19 टीकाकरण) की तृतीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

 

उरई (जालौन)  03 जनवरी 2021 जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण अभियान हेतु तैयारियों के आयोजनार्थ जिला स्तरीय टास्क फोर्स इम्मुनाइजेशन (कोविड-19 टीकाकरण) की तृतीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सत्यप्रकाश द्वारा बताया गया कि टीकाकरण हेतु चयनित स्थल में तीन कमरों का स्थान चयनित किया जाये। कोविड-19 की बैक्सीन के टीकाकरण हेतु 15 स्थानों का चयन किया गया। चयनित स्थानों में समस्त विकास खण्ड एवं मेडिकल कालेज व कालेजों को टीकाकरण हेतु चयनित किया गया। कोविड-19 बैक्सीन यू0एस0ए0 से आयात की गयी है इसे +2 डिग्री सेल्सियस से +8 डिग्री सेल्सियस के तापमान में रखा जाना हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक महामारी को खत्म होने में लगभग 02 साल का समय लगता हैं। इस महामारी को लगभग 01 साल हो गया हैं। प्रथम चरण में मेडिकल स्टाफ का टीकाकरण किया जायेगा, द्वितीय चरण में सुरक्षा में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों का। तदोपरान्त आम जनमानस का टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण टीम में पाँच सदस्य होगे जोकि ट्रेनिंग के दौरान उन्हे सौंपे गये दायित्वों के अनुसार निर्वहन करेगे। टीकाकरण हेतु एक बार में एक ही व्यक्ति टीकाकरण कक्ष में जायेगा, उस व्यक्ति की फोटो आई0डी0 की जांच के उपरान्त ही उसे टीकाकरण कक्ष में प्रवेश मिलेगा। टीकाकरण के पश्चात वह व्यक्ति प्रतीक्षा कक्ष में कम से कम आधा घण्टा विश्राम करेगा ताकि उक्त व्यक्ति में किसी प्रकार का साइड इफेक्ट दिखने पर अबिलम्ब उपचार दिया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं सी0एस0सी0 तथा पी0एस0सी0 के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।


 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular