Homeजौनपुरपुलिस अधीक्षक जौनपुर , डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन मे अपराध...

पुलिस अधीक्षक जौनपुर , डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना खेतासराय पुलिस द्वारा कुल 06 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

जौनपुर:- 1. थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-16.09.2023 को 03 वारंटीगण क्रमशः1.ओमप्रकाश पुत्र रामसरन 2.सुभाष पुत्र ढोडई 3.सिकंदर पुत्र ओमप्रकाश निवासीगण कलापुर थाना खेतासराय जनपद जौनपुर संबंधित मु0 नं0 459/2018 स्टेट बनाम राम सरन थाना खेतासराय जनपद जौनपुर धारा 323, 504 भा0द0वि0 न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम जौनपुर से प्राप्त एनबीडब्ल्यू/82 सीआरपीसी के क्रम में अभियुक्तगण उपरोक्त को उनके घर से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है।
2. थाना नेवढ़िया पुलिस द्वारा वारण्टी आलोक सिंह पुत्र स्व0 बालानन्द सिंह निवासी हथेरा थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर सम्बन्धित वारण्ट अ0सं0 2137/2017 धारा 8/22 NDPS Act थाना नेवढ़िया जौनपुर जारी द्वारा  न्यायालय ADJ/ASJ प्रथम तारीख पेशी 17.10.23 को उनके घर से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी।
3. थाना सुजानगंज पुलिस द्वारा, न्यायालय द्वारा जारी मुकदमा नम्बर 3960/05 धारा 336 भा0द0वि0 बनाम जटाशंकर तिवारी पुत्र रामकिशोर तिवारी निवासी बरपुर थाना सुजानगंज जौनपुर के विरुद्ध जारी NBW के तामिला हेतु अभियुक्त उपरोक्त के घर पर दाबिस दी गयी तो घर पर मौजूद मिले, जिन्हे नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करके माननीय न्यायालय भेजा गया।
4. थाना सरायख्वाजा पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त राजेश सरोज पुत्र रामबली निवासी पदुमपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर सम्बन्धित मु0न0 1102/22 धारा 128 सीआरपीसी जिसको उसके घर से दिनांक 16.09.2023 को ग्राम पदुमपुर थाना सरायख्वाजा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular