Homeचित्रकूट ( बुन्देलखण्ड)बाल्मिकी और गेढुवा नदी पर बनने वाले पुलों का राज्यमंत्री ने किया...

बाल्मिकी और गेढुवा नदी पर बनने वाले पुलों का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

 

बाल्मिकी और गेढुवा नदी पर बनने वाले पुलों का राज्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

– बाल्मिकी नदी पर बघवारा-देहरुछ संपर्क मार्ग में बनेगा पुल

– गेढुवा नदी पर बक्टा बुजुर्ग-पहाड़ी बुजुर्ग संपर्क मार्ग में बनेगा पुल

– पहाड़ी-राजापुर क्षेत्र के दो पुलों की मिली सौगात

चित्रकूट ब्यूरो: पहाड़ी-राजापुर क्षेत्र की दो नदियों में बनने वाले पुलों का गुरुवार को राज्यमंत्री ने भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। जिसमें करीब 6 करोड़ 23 लाख की लागत से बघवारा-देहरुछ के बीच बाल्मिकी नदी पर एवं 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बक्टा बुजुर्ग से पहाड़ी बुजुर्ग मार्ग के बीच गेढुवा नदी पर पुल का निमार्ण होगा। शासन से स्वीकृति के बाद गुरुवार को लोनिवि राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय ने दोनों पुलों की आधारशिला रखी। शिलान्यास और भूमि पूजन के बाद सेतु के निमार्ण का रास्ता खुल गया है।
राज्यमंत्री ने बताया कि दोनों पुल के बनवाने की मांग काफी दिनों से चली आ रही थी। मांग को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सेतु निगम से प्रस्ताव तैयार करवाया था। उनकी पैरवी पर शासन ने सेतु की स्वीकृति दे दी। मंजूरी के बाद दोनों सेतु का शिलान्यास और भूमि पूजन किया गया। शिलान्यास से पुल निमार्ण का रास्ता साफ हो गया है और अब दिन रात तीव्र गति से निमार्ण कायर् होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों पुल के बनने से पहाड़ी-राजापुर क्षेत्र के दजर्नों गाँव के लोगों की आवाजाही आसान हो सकेगी। पहाड़ी ब्लाक और जिला मुख्यालय से सीधा संपकर् हो जाएगा। जिससे किसान अपनी फसल को जिला मुख्यालय तक पहुंचाने में लाभान्वित होंगे। पुल के बनने से 20 किलो मीटर तक कि दूरी कम हो जायेगी। दोनों पुलों के बनने से बक्टा बुजुगर्, सिकरिया, परवरिया, अबाल, गौरा कोनी, तीर सेमारपर, भटवरना कुंटुर, खारा सेरा, हरदौली, देहरुछ, भुजौली, गढ़वारा, गौहानी, लोधौरा आदि गांव लाभान्वित होंगे।
सेतु निमार्ण के उप परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन ने बताया कि शासन से स्वीकृत के बाद बाल्मिकी नदी पर 6 करोड़ 23 लाख की लागत से लगभग 80 मीटर लंबा और साढ़े सात मीटर चैड़ा पुल बनेगा। इसी प्रकार गेढुवा नदी पर 5 करोड़ 44 लाख की लागत से 70 मीटर लंबा एवं साढ़े सात मीटर चैड़ा पुल बनाया जाएगा। दोनों पुलों में पांच-पांच पिलर के साथ दोनों तरफ दो- दो सौ मीटर की सड़क बनाई जाएगी।
इस मौके पर सेतु निगम परियोजना के सहायक अभियंता राम सिंह, समाजसेवी भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता,नीरज गर्ग,पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular