Homeबुन्देलखण्ड दस्तकशांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने होली पर्व शांति व...

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने होली पर्व शांति व हर्ष पूर्वक मनाने की अपील।।

शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी ने होली पर्व शांति व हर्ष पूर्वक मनाने की अपील।।

रामपुरा( जालौन ) थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने शनिवार को थाने पर शांति समिति की बैठक में होली पर्व हंसी-खुशी व शांति से मनाने के लिए नगरवासियों से अपील की।रामपुरा थाना में शनिवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमे थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों को समाज का सम्मानित व जुम्मेदार नागरिक होने का एहसास कराते हुए आगामी होली का पर्व शांति हंसी खुशी से मनाने एवं नशा करके त्यौहार में अशांति न फैलाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि होली रंग-बिरंगा पर्व है। कोई किसी को जबरन रंग ना लगाए एवं विवाद से जितना बचा जा सके उसका शत प्रतिशत प्रयास करना चाहिए । थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने थाना क्षेत्र के होलिका दहन स्थल पर संभावित समस्या के बारे में लोगो से पूछा । थानाध्यक्ष से कहा कि होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाएं , गुलाल लगाए, रासायनिक रंगो का उपयोग न करें , होली हुडदंग के लिए बच्चो को बाइक चलाने की कतई इजाजत न दें। होली के पर्व पर डीजे की सख्त मनाही हैं। बैगर अनुमति के डीजे बजाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। होली पर्व पर उपद्रव करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएगी। त्यौहार पर शराब की अवैध बिक्री पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। त्यौहार के चलते नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दे। वाहन चलाते समय हेलमेट व चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट का उपयोग जरूरत करें। नगर के जिम्मेदार नागरिक बनते हुए लोगों को जागरूक करें।
उक्त मौके पर थानाध्यक्ष रामपुरा अर्जुन सिंह, ग्राम प्रधान देवेंद्र, मौलाना जरीफ हनफ़ी, अवनीश, संतोष, वीरेंद्र, विनय, भानू सिंह के साथ नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular