Homeबुन्देलखण्ड दस्तकउत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दामाद समाजवादी पार्टी में...

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दामाद समाजवादी पार्टी में हुए शामिल:

.उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दामाद समाजवादी पार्टी में हुए शामिल: भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को गुलदस्ता देकर साइकिल पर हुए सवार. ✍️

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावी रण में दल बदल की राजनीति​ जोरों पर है। खासकर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के कई विधायकों ने चुनाव से पहले पाला बदलकर पार्टी को झटका दिया है। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दामाद और भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। सिद्धार्थ अवस्थी ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को गुलदस्ता भेंट कर उत्तर प्रदेश व बाराबंकी की राजनीति में हलचल मचा दी है। जिसका सीधा असर चुनाव में देखने को मिल सकता है।
*खुशियों पर लगा ग्रहण*
बाराबंकी में सियासी दलों के दिग्गज नेताओं का जिले में जमावड़ा रहा। जिसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बाराबंकी के दरियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करने आए थे। वहीं दूसरी ओर कुर्सी विधानसभा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव भी अपने प्रत्याशी राकेश वर्मा का प्रचार करने पहुंचे थे। दरियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के बाद भाजपाइयों में काफी उत्साह था। प्रधानमंत्री के आने की खुशी के बीच योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के दमाद भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अवस्थी ने समाजवादी का दामन थाम कर भाजपाइयों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया है।
*भाजपा में मची खलबली*
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं बाराबंकी जिले की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले पूर्व विधायक स्वर्गीय पंडित सुरेंद्रनाथ अवस्थी के बेटे तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के रिश्ते में दामाद लगने वाले सिद्धार्थ अवस्थी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। दरियाबाद से सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह गोप सिद्धार्थ अवस्थी को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। इस दौरान सिद्धार्थ अवस्थी ने भाजपा का दामन छोड़ दिया। अखिलेश यादव को नई राजनीतिक यात्रा का गुलदस्ता भेंट कर भाजपा में खलबली मचा दी है।

#चित्रकूट #जालौन #आन्या_एक्सप्रेस #बुन्देलखण्ड_दस्तक #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular