Homeबुन्देलखण्ड दस्तकससमय पूर्ण कराएं पेयजल परियोजनाएं- स्वतंत्र देव सिंह

ससमय पूर्ण कराएं पेयजल परियोजनाएं- स्वतंत्र देव सिंह

ससमय पूर्ण कराएं पेयजल परियोजनाएं- स्वतंत्र देव सिंह

– प्रदेश अध्यक्ष ने निरीक्षण कर दिए अधिकारियों को निर्देश

चित्रकूट ब्यूरो: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार का जनपद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतगर्त योजनाओं व मानिकपुर के बरदहा बांध का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निदेर्शित किया कि समय से मरम्मत कराई जाए एवं जो परियोजना अपूणर् है, उसे समय के साथ पूणर् कर लिया जाए।
जनपद दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 35वें प्रदेशीय सम्मेलन कायर्क्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय रामायण मेला प्रेक्षागृह में किया। जिसमें उन्होंने कहा कि मीडिया को कायर्पालिका, न्यायपालिका, विधायिका के साथ लोकतंत्र का चैथा स्तंभ माना जाता है। मीडिया ने पूरी दुनिया में लोकतंत्र की स्थापना में महत्वपूणर् भूमिका निभाई है। भारत में भी मीडिया ने लंबा सफर तय करते हुए लोकतंत्र को निरंतर सशक्त करने का काम किया है। हमारे देश को आजाद करने में भी भारतीय पत्रकारिता ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक महत्वपूणर् भूमिका निभाई है। कहा कि आप लोग जनता एवं सरकार के बीच में एक श्रृंखला के रूप में कायर् करते हैं, ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। केंद्र की मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार द्वारा गरीबों के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें आप लोगों की अहम भूमिका होती है। इस मौके पर ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति भरत मिश्र, पूवर् राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री देवी प्रसाद गुप्त, प्रदेश पत्रकार एसोसिएशन महामंत्री महेंद्र नाथ सिंह आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

#बुन्देलखण्ड_दस्तक #आन्या_एक्सप्रेस
#चित्रकूट #जालौन   #ताजा_खबरें #न्यूज_उपडेट #उरई #झांसी #कानपुर #महोबा #हमीरपुर #डैली_उपडेट #ताजा_खबर #bundelkhandnews #bundelkhanddastak #बुंदेलखंडदस्तक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular