Homeबुन्देलखण्ड दस्तकअवैध शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ सात अभियुक्त गिरफ्तार

चित्रकूट: अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ गुरूवार को चित्रकूट जिले में अलग -अलग स्थानों से सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 275 लीटर कच्ची व 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
अवैध शराब के खिलाफ चले अभियान में कवीर् कोतवाली के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह, आरक्षी राजीव सिंह व मो आरिफ ने मध्य प्रदेश के नया गांव थाना क्षेत्र के लोखरियन निवासी राकेश निषाद पुत्र लालमन को 20 लीटर कच्ची शराब और कवीर् कोतवाली के छिपटहरी तरौंहा निवासी सुरेन्द्र पुत्र बाबूलाल सोनकर को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मानिकपुर थाने के उप निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय और आरक्षी रोहित कुमार ने ठीकापुरवार मजरा सरहट निवासी विजय कुमार कोल पुत्र प्रहलाद को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। मऊ थाने के उप निरीक्षक इन्द्रजीत गौतम, आरक्षी राहुल पाण्डेय व महिला आरक्षी शिखा सिंह ने बरहा कोटरा निवासी मालती देवी पत्नी रामकल्याण को 55 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। इसी थाने के उप निरीक्षक बालकिशुन, आरक्षी रविन्द्र कुमार, महिला आरक्षी प्रियंका तिवारी के साथ बरहा कोटरा गांव के निवासी हरीलाल पुत्र चखनलाल को 70 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। मऊ थाने के ही उप निरीक्षक विजय बहादुर यादव ने आरक्षी नागेश कुमार व महिला आरक्षी अचर्ना यादव के साथ बरहा कोटरा गांव की निवासी सुमित्रा देवी पत्नी टहलू को 45 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा शिवरामपुर चैकी प्रभारी रजोल नागर एवं आरक्षी श्यामू ने रामगोपाल पुत्र गंगा प्रसाद को 22 क्वाटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों के विरूद्ध सम्बन्धित थानों मंे आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular