Homeआन्या स्पेशलविकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री ने मोदी सरकार...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया

विकसित भारत संकल्प यात्रा में केन्द्रीय लघु उद्योग मंत्री ने मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया

कालपी(जालौन) सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में बूथ स्तर पर विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। यमुना नदी के दुर्गम एवं बीहड़ ग्राम गुढ़ा खास में केंद्रीय लधु उद्योग मंत्री भानु प्रताप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारियां दी।
ग्राम गुढ़ा खास में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में भारत प्रगति के पथ पर दिन प्रतिदिन नहीं ऊंचाइयों को छू रहा है। संपूर्ण विश्व में भारत अपना स्थान बना रहा है। विश्व में मोदी को बिना विश्वास में लेकर कोई कार्य नहीं हो पा रहे हैं। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कई विभागों के अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। ग्राम शाहजहांपुर में पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। नगर कार्यालय में बूथ स्तर पर शक्ति केंद्र प्रभारी सुभाष वर्मा, नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, नगर महामंत्री सत्येंद्र चौहान, संयोजक अवधेश तिवारी, राम जी राजावत के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के बताएं पद चिन्हों पर चलने का आवाहन किया। इसी प्रकार नगर के सभी बूथों में संकल्प दिवस मनाया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular