Homeबुन्देलखण्ड दस्तकलोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यलय पर हुआ भव्य स्वागत

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यलय पर हुआ भव्य स्वागत

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यलय पर हुआ भव्य स्वागत

पार्टी कार्यलय पर मासिक बैठक आयोजित की गई

उरई (जालौन) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और लोहिया वाहनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल की संस्तुति पर समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ़ लल्ला यादव अमगुवा को बनाया गया है। लोहिया वाहिनी का जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार उर्फ़ लल्ला यादव अमगुवा के बनने पर रविवार को कालपी के यमुना पुल पर कार्यकर्ताओ नें माला पहिनाकर भव्य स्वागत किया। गाड़ियों का काफला यमुना पुल से चलकर समाजवादी पार्टी कार्यलय पहुँचा। जहां पर कार्यकर्त्ता नें लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष का जोर दार स्वागत किया। इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। पार्टी के आगामी प्रत्याशी व कार्यकर्त्ताओ को लोकसभा चुनाव में तैयारी के लिए अभी से जुट जाए। वही विधानसभा अध्यक्ष उरई वेद प्रकाश यादव नें सभी नव पदाधिकारीओं को शुभकामनायें दी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाए। कार्यक्रम का संचालक महेश द्विवेदी नें किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत,जमालुद्दीन, पूर्व मंत्री नारायण दास अहिरवार,पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बजरिया,दीपू त्रिपाठी,प्रदीप द्विवेदी,महेंद्र कठैरिया,वेद प्रकाश यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव,महेशशिरोमणि,सिद्धार्थ यादव,महिला जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, रश्मी पाल,पवन कुमार दाऊ जिलाउपाध्यक्ष, शिवम यादव जालौन, राम जी यादव जमरोही,रशीद बाबा,लल्ला यादव सभासद, अजय गौतम महाराज,आशीष बुंदेला सभासद, जीतू यादव कुकरगाँव, अकील अंसारी, लक्ष्मी पाल, श्याम जी प्रजापति, देव पारासर, प्रमोद औता, प्रताप यादव, रोहित कुमार दीपू सिह,इत्यादि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular