Homeआन्या स्पेशलनगर पंचायत अध्यक्षा ने किया पौधारोपण कार्य।।

नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया पौधारोपण कार्य।।

नगर पंचायत अध्यक्षा ने किया पौधारोपण कार्य।।


संवाददाता अंजनी कुमार सोनी

रामपुरा (जालौन):- नगर पंचायत रामपुरा के चेयरमैन गायत्री वर्मा व पूर्व चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमृत सरोवर व अटल बिहारी वाटिका में पौधरोपण कार्य किया गया।

नगर को हरा भरा बनाने की पहल पर नगर पंचायत की चेयरमैन नगर के प्रत्येक खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण करने का निवेदन नगरवासियों से करते हुए रविवार को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय अमृत सरोवर व अटल बिहारी वाजपेयी वाटिका पर निवर्तमान चेयरमैन व समाजसेवियों के साथ पौधारोपण कार्य किया गया। चेयरमैन ने कहा उनका उद्देश्य नगर को हरा भरा बनाना है। जिसके लिये पेड़ो की संख्या में इजाफा होना बहुत जरूरी हैं। निवर्तमान चेयरमैन न कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवकाल मे एक पौधे को रोपकर उसे वृक्ष का आकार देना चाहिए। एक पौधे को पेड़ के रूप में बनाने में किया गया लालन पालन एक संतान के बराबर हैं। जिस दिन वातारण को संतुलित रखने के लिए वृक्षों की संख्या पर्याप्त हो जायेगी उस दिन से प्राकृतिक आपदाओं में काफी गिरावट भी आयेगी।
इस मौके पर चेयरमैन गायत्री वर्मा के साथ निवर्तमान चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि मगन, समाजसेवी रामबरन भदौरिया, सुरेश, सुनील शुक्ला आदि सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular