Homeबुन्देलखण्ड दस्तकपुलिया निर्माण का कार्य रुका, किसान परेशान।।

पुलिया निर्माण का कार्य रुका, किसान परेशान।।

पुलिया निर्माण का कार्य रुका, किसान परेशान।।

रामपुरा(जालौन):- नगर में रामपुरा से भीकमपुरा माधौगढ़ सड़क पर सड़क निर्माण कार्य के साथ एक पुलिया का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा था। जिससे किसानों को अपने खेतों से पानी की निकासी की एक उम्मीद जागी थी। लेकिन कई दिनों से पुलिया निर्माण का कार्य बंद होने से किसानों के मन मे चिंता सताने लगी हैं।

वर्तमान में रामपुरा होते हुए स्टेट हाइवे का निर्माण कराया जा रहा हैं। जहाँ रामपुरा से माधौगढ़ की ओर चलने पर कुछ ही दूरी पर सड़क के किनारे खेतो में पूरी साल पानी भरा रहता हैं। जिसको लेकर किसानों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर इस जगह पर एक पुलिया निर्माण की माँग की थी। जिलाधिकारी के आदेशानुसार लोक निर्माण विभाग ने पुलिया निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया। लेकिन कुछ दिन बाद ही काम बंद कर दिया गया। किसान ब्रजकिशोर, आशाराम, परशुराम, रामसिंह ने बताया कि कई दिनों से पुलिया का काम बंद होने पर सड़क निर्माण कार्य कर रहे लोगों से जब पुलिया के सम्बंध में पूछा तो उन्होंने कहा दिया कि पुलिया नहीं बननी। जिससे कारण जिन किसानों के खेत पानी से प्रभावित होते हैं वो चिंतित हो गये। सड़क के किनारे एक तरफ पानी के एकत्रित होने के कारण लगभग 50 बीघा खेती प्रभावित होती हैं। पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खेतों में जल भराव की समस्या खत्म हो जाएगी। इन खेतों में पुनः एक बार फिर फसल लहराने लगेगी।
लोक निर्माण विभाग के जेई दीपंकर ने बताया कि पुलिया निर्माण कार्य जल्द ही पूर्ण कराया जायेगा। ठेकेदार को निर्देश भी दिये जा चुके हैं। सर्दी के कारण निर्माण कार्य धीमा हुआ हैं। लेकिन पुलिया निर्माण कार्य जल्द ही पूरा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular